जब ज़िंदगी के बड़े मोड़ों पर मुझे बार-बार '333' दिखा (मेरा सच)
Why 333 appears when you need to make a big decision
पर कहते हैं ना कि जब कोई एक ही चीज़ आपके साथ बार-बार होने लगे, और वो भी ठीक उसी वक्त जब आपकी ज़िंदगी में कोई बहुत बड़ा मोड़ आने वाला हो, तो एक आम और लॉजिकल सोचने वाला इंसान भी कुछ पल के लिए रुकने और सोचने पर मजबूर हो ही जाता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, और आज मैं वही अनुभव आपके साथ शेयर कर रहा हूँ।
- वो रात जब मैं अपनी पुरानी जॉब को लेकर बुरी तरह उलझा हुआ था..
मैं पिछले तीन साल से एक ही जगह काम कर रहा था। काम ठीक-ठाक था, तनख्वाह भी समय पर आ जाती थी, और ऑफिस के लोग भी बुरे नहीं थे। पर मेरे अंदर एक अजीब सी घुटन थी। जैसे हर सुबह उठो और पहले से पता हो कि आज ऑफिस में क्या होगा, कल क्या होगा, और अगले महीने क्या होगा। मेरी ज़िंदगी एकदम एक जैसे बोरिंग रूटीन में फंस गई थी। कुछ भी नया नहीं हो रहा था। मुझे कोई ग्रोथ या एक्साइटमेंट महसूस नहीं हो रही थी। मेरे काम को लेकर...
उसी दौरान मुझे एक दूसरी जगह से काम का बुलावा आया। वहाँ काम बेहतर था, पैसे भी थोड़े ज्यादा थे, पर जगह एकदम अनजान थी और काम का तरीका बिल्कुल नया था। मैंने घर पर बात की तो माँ ने अपनी फिक्र में कहा, "अरे, पहले वाली जगह कितनी अच्छी और सेफ है, क्यों बेकार में रिस्क ले रहा है? फिर "पिताजी का नज़रिया अलग था, उन्होंने कहा, "अगर पैसे और करियर में ग्रोथ मिल रही है, तो रिस्क लेना चाहिए। "एक दोस्त ने कहा कि मैं बिना बात की ओवरथिंकिंग कर रहा हूँ, वहीं दूसरे दोस्त ने सलाह दी कि कोई भी फैसला लेने में जल्दबाज़ी मत कर।
मैंने मन में सोचा, "ओह, अच्छा नंबर है। "फोन वापस सिरहाने रखा और आँखें बंद कर लीं। उस वक्त मुझे इसका कोई खास मतलब नहीं लगा। पर कहानी यहाँ खत्म नहीं हुई।
सिर्फ तीन दिन के अंदर, तीन बार। पहले तो मुझे हँसी आई। मैंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। भई, दिन में हम सौ बार मोबाइल या लैपटॉप की घड़ी देखते हैं, कभी न कभी तो 3:33 दिखेगा ही। इसमें कौन सी बड़ी बात है? पर इसके कुछ ही दिनों बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने मेरे सोचने का पूरा नज़रिया ही बदल कर रख दिया।
- अपने ऐप को लेकर जब मैं डरा हुआ था...
मैं चाहता था कि यह ऐप बिल्कुल प्रोफेशनल हो, लेकिन इसका सब्सक्रिप्शन इतना सस्ता हो कि कोई भी गरीब से गरीब बच्चा भी इसे खरीद सके। मैंने मन में पूरी प्लानिंग कर ली थी— 1 महीने का सब्सक्रिप्शन सिर्फ 50 रुपये, 1 साल का 200 रुपये, और लाइफटाइम एक्सेस सिर्फ 500 रुपये। मेरे दिमाग में कोडिंग से लेकर मार्केटिंग तक का पूरा खाका तैयार था।
लेकिन, जैसे ही काम शुरू करने की बारी आई, मेरे अंदर का डर हावी हो गया। "क्या मैं सच में यह कर पाऊँगा? क्या लोग मेरे ऐप पर आएँगे? इसमें बहुत मेहनत और पैसा लगेगा, अगर मैं फेल हो गया तो क्या होगा?" इन्ही सवालों ने मुझे अंदर तक डरा दिया था। मैं कई दिनों तक बस सोचता रहा और एक लाइन का कोड तक नहीं लिखा।
एक दिन मैं इसी बारे में सोचता हुआ ऑटो में सफर कर रहा था। तभी मेरी नज़र आगे चल रही एक कार की नंबर प्लेट पर गई। उस पर लिखा था— 3330। उसी दिन लंच के वक्त जब मैंने ऑफिस की कैंटीन में अपना बिल चुकाया, तो टोटल अमाउंट था 333 रुपये। और शाम को जब मैं एक डेवलपर दोस्त से इसी ऐप के बारे में फोन पर बात कर रहा था, तो कॉल कटने के बाद मैंने स्क्रीन पर देखा— कॉल की ड्यूरेशन (duration) ठीक 3 मिनट 33 सेकंड थी।
उस शाम मैं सच में सुन्न पड़ गया। मैं कोई डरा नहीं था, बल्कि मेरे दिमाग में एक अजीब सी खामोशी छा गई थी। जैसे बाहर का सारा शोर एकदम से बंद हो गया हो। मुझे लगा जैसे कोई मुझसे कह रहा हो, "यार, तू डर किस बात से रहा है? तेरा विज़न एकदम साफ है। तू लोगों की मदद करना चाहता है। बस एक कदम तो बढ़ा।
और यकीन मानिए, अगले ही दिन मैंने अपने उस ऐप के प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया। आज जब मैं उस दिन को पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो लगता है कि अगर उस दिन 333 देखकर मैं एक पल के लिए रुकता नहीं, तो शायद वो डर मुझे कभी वो काम शुरू ही नहीं करने देता।
- जब ऑफिस के एक साथी से बहुत बुरी बहस हो गई थी
333 हमेशा सिर्फ करियर के बड़े फैसलों के वक्त ही नहीं दिखा, बल्कि कभी-कभी इसने मुझे बहुत बड़ी गलतियां करने से भी बचाया है।
एक बार ऑफिस में मेरे एक पुराने साथी से मेरी बहुत बुरी बहस हो गई। एक ऐसा झगड़ा जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ईगो (ego) की बात बन गया। उस रात जब मैं घर आया, तो मेरा गुस्से के मारे बुरा हाल था और दिमाग एकदम खराब हो चुका था। मैं बिस्तर पर लेटा-लेटा बस यही सोच रहा था कि कल ऑफिस जाकर उसे क्या-क्या सुनाऊँगा, कैसे उसे नीचा दिखाऊँगा और कैसे मेल पर सबको लूप में रखकर उसकी शिकायत करूँगा। गुस्से के कारण मुझे बिल्कुल नींद नहीं आ रही थी।
रात के अंधेरे में मैं उठा, किचन में जाकर फ्रिज से ठंडा पानी निकाला और पिया। वापस आते हुए मैंने फोन उठाया कि देखूं किसी का मैसेज तो नहीं है। स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन था, और उसका टाइमस्टैम्प था— 3:33।
उस पल पता नहीं क्यों, पर मेरे दिमाग का पारा एकदम से नीचे आ गया। वो जो गुस्सा मेरे सिर पर चढ़कर बोल रहा था, वो थोड़ा शांत हुआ। मैंने खुद से कहा, "यार, छोड़ ना। कल की कल देखेंगे। अभी जाकर चुपचाप सो जा। गुस्से में लिया गया कोई भी एक्शन बात को और बिगाड़ेगा ही।
अगले दिन जब मैं ऑफिस गया, तो मेरा दिमाग बिल्कुल शांत था। और आप यकीन नहीं मानेंगे, लंच से पहले उस साथी ने खुद आकर मुझसे कल की बहस के लिए माफी माँग ली। मुझे कुछ कहने या शिकायत करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी।
उस दिन मुझे समझ आया कि अगर उस रात 333 देखकर मेरे दिमाग में वो 'पॉज़' (Pause) नहीं आता, तो मैं अगले दिन एक ऐसा मन बनाकर ऑफिस जाता कि मैं खुद भी कुछ कड़वा बोलता और हमारा वो प्रोफेशनल रिश्ता शायद हमेशा के लिए खराब हो जाता।
- मेरे लिए 333 का असली मतलब क्या है?..
मैंने इस नंबर के मनोविज्ञान पर थोड़ा पढ़ा भी और कुछ लोगों से बात भी की। बहुत से लोग कहते हैं कि इसका मतलब है ऊपर वाला कोई इशारा दे रहा है या यूनिवर्स आपके साथ है। कि आप सही रास्ते पर हैं।
लेकिन अगर मैं अपनी बात करूँ, तो मैं इसमें कोई बहुत बड़ा जादू या चमत्कार नहीं ढूँढता। मेरे लिए 333 का मतलब बिल्कुल सीधा सा है।
हम सब अपनी ज़िंदगी में इतनी तेज़ रफ्तार में भाग रहे हैं कि हमें रुकने का मौका ही नहीं मिलता। हमारे फोन में, हमारे दफ्तर में, हमारे घरों में— हर जगह बस शोर ही शोर है। और जब हमें कोई बड़ा फैसला लेना होता है, तो बाहर का यह शोर इतना हावी हो जाता है कि हम अपने अंदर की असली आवाज़ को सुन ही नहीं पाते।
मेरे लिए 333 बस एक 'Pause Button' (पॉज़ बटन) है। जब भी मुझे यह नंबर दिखता है, उस वक्त मेरे दिमाग में कोई न कोई बड़ी उलझन चल रही होती है। और इस नंबर को देखते ही एक पल के लिए वो सारा बाहरी शोर रुक जाता है।
अब मेरी एक आदत बन गई है। जब भी मुझे 333 दिखता है, मैं बस एक पल के लिए सब कुछ रोक देता हूँ। फोन साइड में रखता हूँ, लैपटॉप की स्क्रीन से नज़रें हटाता हूँ, आँखें बंद करता हूँ और एक गहरी साँस लेता हूँ। और खुद से पूछता हूँ, "इस वक्त सबसे ज़रूरी क्या है? तेरे अंदर का असली सच क्या है?"
यकीन मानिए, सच तो ये है कि अंदर से हमें पता होता है कि हमारे लिए क्या सही है, बस हम उसे इग्नोर कर रहे होते हैं। कोई और हमें नहीं बता सकता कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत। 333 बस उस बाहरी शोर को कुछ सेकंड के लिए म्यूट कर देता है, ताकि हम अपने अंदर चल रही उस असली आवाज़ को सुन सकें।
अगर आपको भी कभी कोई खास नंबर बार-बार दिखे— चाहे वो 111 हो, 222 हो या 333— तो घबराएं नहीं। उसे इग्नोर भी मत करें। उसे एक मौके की तरह देखें। उस पल रुकें, खुद पर भरोसा करें और अपने अंदर झाँक कर देखें। जो भी फैसला आप उस शांत मन से लेंगे, वो कभी गलत नहीं होगा।
दोस्तों, कमेंट करके बताना कि आपको मेरी ये बात कैसी लगी। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कोई नंबर बार-बार दिखा हो? अपना अनुभव ज़रूर शेयर करना।
आपका दोस्त, श्रवण।
