क्या आपको भी बार-बार 222 दिख रहा है?
जानिए कैसे मेरे दोस्तों की जिंदगी बदली दी?
222 Meaning: Is Your Financial Struggle Ending? ✨
हैलो दोस्तों, मैं श्रवण। आज मैं यहाँ कोई फालतू का ज्ञान नहीं बांटने आया हूँ। बस अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुना रहा हूँ जिस पर शायद आपको यकीन न हो, पर ये 100% सच है। ये मेरी और मेरे दो हमजोली शरारती दोस्त, साथ में पढे लिखे बड़े हुए —राजन और बृजेश की कहानी है।
आज से करीब तीन साल पहले की बात है। मैं दिल्ली के फरीदाबाद के NCR के गदपुरी गाव में रहता था जहा धक्के खा रहा था एक एवरेज सी जॉब में। सैलरी थी 10 हजार रुपये। अब आप ही बताओ, दिल्ली जैसे शहर में 10 हजार में क्या ही होता है? आधा पैसा तो मकान मालिक ले लेता था मकान का किराया, बाकी खाने-पीने और मेट्रो के धक्कों में निकल जाता था। महीने के आखिरी दस दिन तो पूछो मत क्या ही बटाऊ.. दोस्तों से उधारी मांग कर कटते थे। बचत के नाम पर बाबा जी का ठुल्लू था मेरे पास।
मेरे दोनों दोस्तों का हाल भी कुछ ऐसा ही था। राजन के पास अच्छी खासी डिग्री थी, लेकिन दिन भर खाली बैठा रहता था। इंटरव्यू दे-दे कर वो इतना थक गया था कि जब भी मिलो, यही कहता— "यार श्रवण मेरे भाई, बिना जुगाड़ औरअनुभव के हम लोगों को कुत्ता भी नहीं पूछेगा..
और मेरी जान बृजेश... वो सब्जी का ठेला लगाता था। पैसे तो दिन के आ जाते थे उसके पास, लेकिन खर्चे इतने थे कि वो भी शाम को हमारे साथ बैठकर अपनी किस्मत को ही कोसता था। हम तीनों की प्रॉब्लम अलग थीं, पर रोना एक ही था— 'पैसों की तंगी और भविष्य की टेंशन।
वो दिन जब दिमाग घुमा और 222 दिखा..
एक दिन ऑफिस में बॉस ने बिना बात के ऐसी-तैसी कर दी। मेरा दिमाग एकदम खराब था। लग रहा था कि क्या पूरी जिंदगी ऐसे ही घिसता रहूंगा? तभी मेरी नज़र फोन के टाइम पर गई। 2:22 बज रहे थे दोपहर के।
उस टाइम तो मैंने इग्नोर मार दिया। पर भाई, जब घर पहुंचा तो लॉक स्क्रीन पर.. फिर वही— 2:22. अगले दिन सुबह-सुबह जिस ऑटो के पीछे मेरी बाइक थी, उसका नंबर भी 222 था! अब मेरा दिमाग ठनका। मैंने सोचा ये क्या मज़ाक चल रहा है?
मैंने गूगल पर सर्च किया कि बार-बार 222 दिखने का चक्कर क्या है। तब जाकर मुझे समझ आया कि असल में ये एक 'यूनिवर्स मैसेज' (Universe Message) है। मतलब ऊपर वाला या साफ वाक्य में बोले तो, ये ब्रह्मांड आपको कोई हिंट दे रहा होता है। वहां लिखा था कि 222 का मतलब है बदलाव आने वाला है, बस आपको अपने सोचने का तरीका और अपना काम बदलना होगा। हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से कुछ नहीं मिलेगा।
चाय की टपरी वाली वो मीटिंग..
मैंने उसी शाम को.. राजन और बृजेश को चाय की टपरी पर बुलाया। फिर मैंने राजन को बोला, देख भाई, तू दिन में दो-चार जगह सीवी भेजकर रोता रहता है। कल से कम से कम 50 जगह अप्लाई कर। और इंटरव्यू में जाने से पहले ये रोना बंद कर कि तू रिजेक्ट हो जाएगा समझा। तू एक काम कर.. रात को सोने से पहले बस 10 मिनट शांति से बैठ और सोच कि तेरी जॉब लग गई है।
फिर मैंने बृजेश की तरफ देखा, और बोल.. तू ठेले पर ही मत अटका रह यार। मोहल्ले वालों का व्हाट्सएप ग्रुप बना, होम डिलीवरी शुरू कर। थोड़ा स्मार्ट बन। और सुबह उठकर तू भी 10 मिनट शांति से बैठा कर॥ ध्यान वान कर लिया कर, ताकि ये फालतू की टेंशन दिमाग से निकल जाए।
मैंने दोनों को साफ बोल दिया कि, मुझे 222 दिखा है, मुझे लग रहा है कुछ अच्छा होगा, पर हाथ-पैर तो हमें खुद ही मारने पड़ेंगे।
जब मैंने खुद की लाइफ का स्टीयरिंग पकड़ा..
ज्ञान तो मैंने बांट दिया, लेकिन सच बोलू तो ज्ञान देना बहुत आसान होता है जिसके पर गुजरता है वही जनता है, पर खुद की भी वही..हालत थी। मैंने निश्चय किया कि मुझे ये नौकरी छोड़नी है, पर बेवकूफों की तरह बिना प्लान के नहीं। मैंने अगले 6 महीने का एक तगड़ा टारगेट लिया ताकि कम से कम 1 लाख रुपये बचा सकूं और फ्रीलांसिंग में घुस सकूं।
मैंने सुबह 4 बजे उठना शुरू किया। थोड़ी बहुत एक्सरसाइज और 15 मिनट आंख बंद करके बस ये सोचना शुरू किया कि मैं अपनी मर्जी का मालिक हूँ। यकीन मानो, शुरुआत में बहुत अजीब लगा, पर मैंने छोड़ा नहीं।
और फिर जो हुआ...भाई मेरे यार यकीन नहीं करोगे |
भाई, नतीजा किसी मैजिक से कम नहीं था! राजन ने रोना-धोना छोड़कर सच में पागलों की तरह अप्लाई किया। उसने अपना माइंडसेट बदला। पहले ही महीने में उसे इंटरव्यू के कॉल आने लगे और चौथे महीने? उसे एक आईटी कंपनी में 28 हजार की नौकरी मिल गई! जिस दिन ऑफर लेटर आया, बंदा फोन पर बच्चों की तरह रो रहा था।
और बृजेश का तो लेवल ही अलग हो गया। उसने व्हाट्सएप वाली ट्रिक आजमाई जो बताया था। आज वो ठेला नहीं लगाता, उसका सब्जियों का छोटा सा गोदाम है और उसके नीचे 4 लड़के डिलीवरी का काम करते हैं।
और मेरी बात करूं? मैंने सच में 6 महीने बाद 1 लाख रुपये बचाए और बॉस के मुंह पर इस्तफा फेक के मार दिया। आज मैं फुल-टाइम फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग और मार्केटिंग कर रहा हूँ। आराम से 30 -50 हजार छाप लेता हूँ। पर असली मज़ा पैसों का नहीं है, असली मज़ा ये है कि अब कोई मुझे गालियां देने वाला बॉस नहीं है। मेरा टाइम, मेरी मर्जी।
बस एक आखिरी बात...
मैं ये सब कहानी आपको इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि हम सब यूनिवर्स के इशारों को इग्नोर कर देते हैं। क्या पता आपको भी 222 दिख रहा हो? या आप भी अपनी जिंदगी से परेशान हों और कुछ समझ नहीं आ रहा हो?
तो भाई, ये एक मैसेज है। अपनी सोच बदलो, काम करने का तरीका बदलो। मेडिटेशन करो, ये कोई बाबाओं वाली चीज़ नहीं है, बस अपने दिमाग को शांत करने का एक सिंपल तरीका है। जब दिमाग शांत होता है, तो वो खुद-ब-खुद रास्ते खोजने-बनाने लगता है।
मेरे दोस्तों अगर आपको 222 दिख रहा है या अंदर से आवाज़ आ रही है कि 'अब बदलना है', तो अनदेखा मत करो। आज ही से और अभी से खुद पर काम करना शुरू कर दो। जब आप खुद पर यकीन करते हो ना, तो..वह कहते है ना.. जब हम कोई चीज सिद्धत से चाहते है तो पूरी कायनात आपके साथ खड़ी हो जाती है।
चलो मित्रों, मिलता हूँ फिर किसी और दिन!
आपका दोस्त, श्रवण

